फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman gave birth to child on road in night there was no help far and wide

UP: आगरा में महिला ने आधी रात को बीच सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, दूर-दूर तक नहीं थी मदद; ऐसे हुई डिलीवरी

Tue, 22 Aug 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Aug 2023 12:30 PM IST
सार

ट्रांस यमुना कॉलोनी में रॉयल चौराहे के पास एक महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। परिवार के कुछ सदस्य उसके साथ थे। 

विज्ञापन
woman gave birth to child on road in night there was no help far and wide
ई- रिक्शा में लेटी प्रसूता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आधी रात को बीच सड़क पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जब महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी तो परिवार के कुछ लोगों के अलावा मदद के लिए दूर-दूर तक कोई नहीं था। 108 आपात सेवा पर फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस 46 मिनट देरी से पहुंची। इसके बाद महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


थाना रकाबगंज क्षेत्र के छीपीटोला निवासी रोनी कौशल की पत्नी रेनू को बीती रात प्रसव पीड़ा हुई। वे घर के कुछ सदस्यों  के साथ प्रसूता को निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही पीड़ा बढ़ गई। इस दौरान परिवार के लोगों ने 108 आपात सेवा पर फोन कर एंबुलेंस के लिए मदद मांगी, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन


रात के अंधेरे में दूर-दूर तक कोई मदद के लिए नजर नहीं आ रहा था। रेनू ने तत्काल ही अपनी बहन को फोन किया, जो निजी अस्पताल में नर्स है। अस्पताल तक पहुंचने का समय नहीं मिला। इस दौरान महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। करीब 46 मिनट देरी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मां और बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed