फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman frightened after seeing condom in doctor's hand during ultrasound

आगरा: अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर के हाथ में कंडोम देख घबरा गई महिला, शोर सुनते ही मच गया हंगामा 

Sat, 23 Apr 2022 04:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 04:07 PM IST
सार

लेडी लॉयल में इलाज के लिए आई गर्भवती महिला ने अल्ट्रासाउंड के बहाने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी  है।

विज्ञापन
Woman frightened after seeing condom in doctor's hand during ultrasound
condom - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में मरीज ने शनिवार को अल्ट्रासाउंड करते वक्त चिकित्सक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस पर परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। मरीज ने डॉक्टर के खिलाफ थाना नाई की मंडी में तहरीर दी है। प्रमुख अधीक्षक ने भी मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।

विज्ञापन

 
फतेहपुर सीकरी निवासी 25 साल की महिला का कहना है कि वह एक महीने की गर्भवती है। शनिवार को दवा लेने के लिए लेडी लॉयल आई थी। महिला का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर ने कहा कि शौचालय में पेशाब करके आओ। लौटकर आई तो उन्होंने केबिन बंद कर लिया और अंडर गारमेंट्स उतारने के लिए कहा। कंडोम भी हाथ में ले लिया।
विज्ञापन


इस पर महिला घबरा गई और अल्ट्रासाउंड कराने से मना कर दिया। इस पर डॉक्टर गुस्से में आ गया और पर्चा फेंककर बोला, जब अल्ट्रासाउंड नहीं कराना तो आईं क्यों। इसकी जानकारी उसने अपनी सास को दी। लोहामंडी रहने वाले भाई को बुला लिया। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आई और परिजनों को शांत किया। मरीज ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने यह कहा 

आरोपी चिकित्सक का कहना है कि ये पेशाब नहीं रोक पा रही थी और गर्भस्थ शिशु कम दिनों का है। पेशाब की थैली पूरी भरने पर ही बच्चेदानी स्पष्ट दिखाई देती है। कम दिनों की गर्भवती थी। इस कारण पेट से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा था, ऐसी स्थिति में दूसरे तरीके से योनि मार्ग से अल्ट्रासाउंड करते हैं। पेशाब लीक नहीं हो, इसके लिए मरीज को पेशाब करके आने को कहा। अल्ट्रासाउंड स्कैनर पर कंडोम लगाया जाता है। इससे मरीज को गलतफहमी हो गई।

तीन चिकित्सकों को जांच सौंपी 

प्रमुख अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की ये प्रक्रिया है। महिला गलतफहमी की शिकार हो गई। फिर भी मरीज की शिकायत पर आंतरिक जांच भी कराई जा रही है। इसके लिए वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. ज्योत्सना भाटिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके मिश्रा और एनेस्थीशियन डॉ. बीपी सिंह को जांच सौंपी है। इनसे 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट को प्रशासन और शासन को भेजा जाएगा। 

रोजाना 50 से 60 अल्ट्रासाउंड, एक ही चिकित्सक

लेडी लॉयल में रोजाना 50 से 60 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड होते हैं। अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट है, जो गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करते हैं। अल्ट्रासाउंड करते वक्त कक्ष में महिला स्टाफ की नियुक्ति होती है, लेकिन वह भी मौके पर नहीं थी। प्रमुख अधीक्षक का कहना है कि महिला स्टाफ की ड्यूटी रहती है, कैसे उपस्थित नहीं रहीं, इसकी भी पता करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed