{"_id":"6a7b213635750c272d0d4a07","slug":"woman-found-hanging-at-in-laws-home-mother-alleges-murder-fir-against-husband-and-six-others-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस बेटी को प्यार से किया था विदा, उसे बेरहमी से मार डाला; बिटिया की का शव देख फूट-फूटकर रोये माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस बेटी को प्यार से किया था विदा, उसे बेरहमी से मार डाला; बिटिया की का शव देख फूट-फूटकर रोये माता-पिता
Tue, 11 Aug 2026 09:41 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:41 PM IST
सार
एटा के रिजोर क्षेत्र में 26 वर्षीय विवाहिता शिवा का शव ससुराल में कमरे के पंखे के कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की मां ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विवाहिता ने दी जान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के गांव रामनगर निवासी एक महिला का शव सोमवार की देर शाम कमरे में फंदे पर लटका मिला। आरोप है कि मौके से ससुराल वाले भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने साथ ले गई और मायके पक्ष की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव ओन घाट थाना बागवाला निवासी शीला देवी ने पुलिस को बताया कि बेटी शिवा (26) का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रिजोर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी सुखवीर के साथ किया था। उस समय सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज व घर-गृहस्थी का सामान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ समय बाद ही दामाद सुखवीर, समधी हरिश्चंद्र, समधन सरला देवी, शिवा के जेठ ओमकार व ओमवीर दोनों जेठानी व ननद सोनी ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज न देने पर शिवा को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही नहीं उसको आए दिन पीटा जाने लगा जिसकी जानकारी बेटी फोन कॉल के माध्यम से देती थी।
दो दिन पूर्व विवाद की बात भी शिवा ने फोन कर मां को बताई थी। गांव ओन घाट निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे सूचना मिली कि भतीजी शिवा की मौत हो गई है। परिजन रिजोर थाने में पहुंचे तो पता चला कि शिवा का शव घर के कमरे में पंखे के कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था।
यहां से पंचनामा भरवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। शीला देवी ने दामाद सहित सात लोगों के खिलाफ थाना रिजोर में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।