फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman found dengue infected in investigation, number of patients reached 67

महिला में हुई डेंगू की पुष्टि, आंकड़ा पहुंचा 67 पर

Fri, 11 Nov 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman found dengue infected in investigation, number of patients reached 67
कासगंज। जिले में डेंगू और टायफाइड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। जांच के दौरान एक और महिला डेंगू संक्रमित मिली। इससे जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67 पहुंच गई है। वहीं जांच में दो मरीजों में टायफाइड की पुष्टि हुई है। जिससे टाइफाइड मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 256 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर पहुंचने वाले बुखार पीड़ित मरीजों में 30 में डेंगू के लक्षण थे। इसके चलते इन मरीजों की जांच कराई गई। इसमें जोया (16) पुत्री आरिफ निवासी कोतवाली डेंगू संक्रमित मिली। वहीं मलेरिया के लक्षण मिलने पर 32 मरीज की जांच की गई, जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं निकला। अब तक 17 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जबकि टायफाइड के लक्षण मिलने पर 33 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 2 मरीजों में टायफाइड की पुष्टि हुई। जिले में लगातार डेंगू मरीजों के मामले सामने आने के बाद भी विभाग की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। विभाग के द्वारा दवा के छिड़काव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बढ़ते डेंगू के संक्रमण ने लोगों की चिंता को बढ़ा दी है। जिला मलेरिया अधिकारी आलम सिंह ने बताया कि एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज के परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed