मैनपुरी: मायके से लौटी पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, बेड पर मिली लाश, पति फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में पति के साथ मायके से लौट कर आई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मायके पक्ष की ओर से दहेज की मांग पूरी न करने पर पति सहित अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगौथा नगरिया निवासी विजय बहादुर ने 25 वर्षीय पुत्री भाग्यलता उर्फ रश्मि की शादी 29 मई 2019 को क्षेत्र के मोहल्ला हंसनगर निवासी मुनेंद्र उर्फ छोटू के साथ की थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन रश्मि को प्रताड़ित करने लगे।
गुरुवार को मुनेंद्र रश्मि को साथ लेकर गांव अंगौथा ससुराल पहुंचा। ससुर से जरूरी काम बताकर एक लाख रुपये मांगे, लेकिन ससुर ने कहा कि अभी हाल ही में ऑपरेशन करवाया है। इसके कारण रुपये की व्यवस्था अभी नहीं हो सकेगी। यह सुनने के बाद मुनेंद्र रश्मि को लेकर घर वापस चला गया।
मायके से लौटने के कुछ ही देर बाद मौत
इसके कुछ देर बाद विजय बहादुर को सूचना मिली कि रश्मि की मौत हो गई है। जब वो लोग हंसनगर पहुंचे तो वहां बेड पर रश्मि की लाश पड़ी हुई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतका के पिता विजय बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने पति मुनेंद्र, ससुर अमर पाल, सास सावित्री देवी सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी सास, ससुर व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पति मुनेंद्र फरार है।