फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman forest guard misbehaved with after stopping a tempo loaded with wood

Agra News: लकड़ियों से भरा टेंपो रोकने पर महिला वनरक्षक से अभद्रता

Fri, 26 Dec 2025 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman forest guard misbehaved with after stopping a tempo loaded with wood
लकड़ियों से भरा टेंपो रोकने पर महिला वनरक्षक से अभद्रताफतेहाबाद। हरे पेड़ की लकड़ियों से भरे टेंपो को रोकने पर महिला वनरक्षक से वहां मौजूद लोगों ने अभद्रता की। मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित वनकर्मी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वनरक्षक रश्मि सिंह ने तहरीर में लिखा है कि वे गश्त पर क्षेत्र में थीं, तभी सूचना मिली कि थाना निबोहरा के सायकापुरा के पास कुछ लोग हरे पेड़ को काटकर लकड़ियां ले जा रहे हैं। वे मौके पर पहुंचीं तो एक टेंपो में लकड़ियां भरी हुई थी। आरोप है कि इस पर टेंपो के साथ रहे लोगों ने उनसे अभद्रता की। मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद लोग लकड़ियों से भरा टेंपो लेकर चले गए। मामले में वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने पूछने पर बताया कि थाने में तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed