{"_id":"5a09a7d44f1c1b76678baf28","slug":"woman-fire-herself-after-fight-with-husband-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने आग लगाकर की आत्महत्या, बचाने में पति का हुआ ये हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने आग लगाकर की आत्महत्या, बचाने में पति का हुआ ये हाल
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के एक गांव में पति के साथ कहासुनी के बाद महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। आनन-फानन में महिला को एटा के जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई।
बता दें कि मैनपुरी थाना औंछा के गांव दूल्हापुर निवासी राजकुमारी (22) की सोमवार सुबह पति वीनेश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति से कहासुनी के बाद क्षुब्ध राजकुमारी ने खुद पर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी पर पति ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। इसके बाद आनन-फानन में परिवारीजनों ने आग पर काबू पाकर महिला को एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी औंछा ने बताया कि मामले की तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।