फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman fasting for prosperity in family

महिलाओं ने उपवास रखकर की मंगल कामना

Sat, 11 Jun 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
woman fasting for prosperity in family
कासगंज में दशहरा पर्व पर सोरोंजी में हरि की पौडी पर स्नान करते श्रद्धालु । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में शुक्रवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखा। खरबूज, हाथ के पंखे, घड़ा, चीनी आदि का दान किया। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। इस कारण एक दिन पूर्व 20 रुपये किलो के भाव बिक रहा खरबूज 25 रुपये बिका। घड़ों व पंखों के दामों में वहीं हाथ का पंखा भी 15 से 20 रुपये तक बिका। महंगाई के बावजूद लोगों ने दान पुण्य करने के लिए इनकी खरीदारी की।
विज्ञापन

महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
सोरोंजी। गंगा दशहरा के मौके पर हरि की पौड़ी गंगाघाट पर मां गंगा की महाआरती का आयोजन बृहस्पतिवार देर शाम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर घाटों की सज्जा देखती बन रही थी। आरती के वक्त शंख, घंटे, घड़ियालों की ध्वनि से माहौल भक्तिपूर्ण हो गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह उमाशंकर शर्मा, डीएफओ हरि प्रकाश शुक्ला व गंगा वन समिति के पदाधिकारी भी कार्यक्रम के सहभागी बने। इस दौरान जिला गंगा समिति के नवल किशोर कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, डॉ. सोमवती शर्मा, हेमेंद्र शास्त्री,सुरेश पटियात, रवि पाराशर, श्रीकांत तिवारी, मुख्य सहयोगकर्ता संतोष मिश्रा, आरती समिति अध्यक्ष, डॉ. रविकांत गुप्ता, यशोधर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगा रक्षक दल ने कादरगंज घाट पर चलाया सफाई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजडुंडवारा। गंगा दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से घाट पर गंदगी हो गई थी। इसके देखते हुए गंगा रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने घाट पर पहुंचकर गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का महत्व बताया गया। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार बघेल, आनंद गुप्ता, , आकाश बघेल, तोशीफ, आनंद मोहन गुप्ता, राजा बघेल, केतसा, गुफरान, श्यामा, दिलशान, अरबाज, करीम, जुबेर, रश्मि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाविपा ने किया मीठे जल का वितरण
कासगंज। गंगा दशहरा पर्व के मौके पर भारत विकास परिषद ने मीठे जल का वितरण किया। कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक संतोष अग्रवाल बोले, गर्मी के मौसम में राहगीरों को जल और मीठे जल से तृप्त कराना पुण्य का कार्य है। प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा जितेंद्र वाष्र्णेय, प्रांतीय सह सचिव किशोर अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष अमित कावरा, महासचिव संजय गुप्ता, वित्त सचिव वैभव गुप्ता, मनीष कावरा, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
गंगा दशहरा : दूसरे दिन भी स्नान को उमड़े श्रद्धालु
फोटो प्रेषित है-
हर हर गंगे के जयकारों से गुंजायमान हुए नदी के घाट
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर्व होने के कारण बड़ी संख्या में शुक्रवार को भी लोगों ने गंगा स्नान किया। सुबह से ही गंगाघाटों पर श्रद्धालु हर-हर गंगे जयकारों के बीच स्नान करते दिखे। तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी, लहरा, कछला, कादरगंज और सहवाजपुर गंगाघाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगास्नान किया।

दो दिन गंगा दशहरा पर्व होने के कारण एक साथ अधिक भीड़ का दबाव नहीं बना। बड़ी संख्या में लोगों ने हवन, यज्ञ, पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए। मुंडन संस्कार का भी आयोजन हुआ। श्रद्धा और भक्ति के बीच धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। स्नान के बाद लोगों ने देवस्थानों पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर मंगल की कामना की। ब्राह्मणों और भिक्षुओं को दान पुण्य किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed