फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman disappears with jewellery and cash worth lakhs, FIR lodged against three

Agra News: लाखों के गहने-नकदी लेकर युवती गायब, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 18 Jan 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman disappears with jewellery and cash worth lakhs, FIR lodged against three
बरहन। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को खैरगढ का युवक बहला फुसलाकर ले गया। युवती अपने साथ घर में रखे आभूषण और नकदी भी ले गई। युवती के पिता ने आरोपी युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी युवक युवती को पहले किशोरावस्था में बहला फुसला कर ले गया था।
विज्ञापन

थाना बरहन में युवती के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें कहा है कि 15 जनवरी की रात 11 बजे उनकी 18 वर्ष की पुत्री को सुरजीत कुमार पुत्र श्यामपाल निवासी द्वारिका पुरम थाना खैरगढ़, फीरोजाबाद अपने फूफा उदयवीर सिंह व बुआ श्रीमती राकेश के सहयोग से बहला फुसला कर ले गया है। पुत्री घर में रखे 500 ग्राम बजनी चांदी के आभूषण व 1.4 लाख रुपए ले गई है। इससे पूर्व भी आरोपी सुरजीत कुमार उनकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया था, जिसके खिलाफ थाना बरहन में पहले भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed