फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Agra News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 14 Oct 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव नगला कुआ निवासी एक महिला की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन ने जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। नगला कुआं निवासी महावीर सिंह ने बताया कि 36 वर्षीय मिथलेश की सोमवार शाम को अचानक तबीयत खराब हुई। कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां कुछ देर इलाज के बाद मिथलेश की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पति से जानकारी ली, संदिग्ध मौत की वजह जानने के लिए शव मोर्चरी में रखवाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed