फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies of poison, family members run away from home

Agra News: जहर से महिला की माैत, घर छोड़कर भागे परिजन

Wed, 26 Feb 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of poison, family members run away from home
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव बाछमई में मंगलवार की रात विषाक्त के सेवन से महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने पति व अन्य ससुरालीजन पर जहर देकर महिला की हत्या का आरोप लगाया। महिला की मौत के बाद ससुरालीजन घर से भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव बाछमई निवासी पूनम (23) पत्नी प्रशांत की मंगलवार की रात विषाक्त के सेवन से मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होने पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर अमांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के लोगों से महिला की मौत के बारे में पूछताछ की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति व अन्य ससुरालीजन भाग गए। महिला की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग बाछमई गांव में पहुंच गए। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने मौके पर पहुंचकर महिला की मौत के बारे में लोगों से जानकारी की। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा सचिन कुमार निवासी बदनपुर थाना सोरों ने बताया पूनम की शादी ढाई वर्ष पूर्व प्रशांत के साथ की थी। पति व ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की रात पूनम की पिटाई कर और जहर देकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed