फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies of fever, dengue confirmed in one

Agra News: बुखार से महिला की मौत, एक में डेंगू की पुष्टि

Wed, 09 Oct 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever, dengue confirmed in one
कासगंज। हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ क्षेत्र की बुखार से पीड़ित एक महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, जिले के बुखार पीड़ित मरीजों की जांच के दौरान एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, तीन अन्य मरीजों में टाइफाइड मिला। बुधवार को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1508 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मरीजों की कतारें लगी रहीं। हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ के हिम्मतपुर निवासी कमलेश (24) पत्नी दीप चंद्र को कई दिन से बुखार की शिकायत होने पर परिजन बुधवार को सुबह के समय जिला अस्पताल में लेकर आए। चिकित्सकों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, लेकिन काफी प्रयास के बाद महिला को बचाया नहीं जा सका। महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। 1508 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें से 1117 नए मरीज आए। बुखार से पीड़ित होकर 237 मरीज पहुंचे। इसमें 115 बच्चे शामिल रहे। बुखार पीड़ित मरीजों की रक्त की जांच कराई गई। इनमें जीनत (25) निवासी गंजडुंडवारा में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा तीन मरीजों में टाइफाइड निकला। सांस के 297 मरीज आए। इनमें 136 बच्चे शामिल रहे। डायरिया के 55 मरीज पहुंचे। आंखों में संक्रमण के 20 मरीज आए। इनके अलावा सर्दी, खांसी, शरीर में दर्द आदि के मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed