फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies of dengue, death toll reaches 23

Agra News: डेंगू से महिला की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 23

Sun, 17 Sep 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of dengue, death toll reaches 23
कासगंज/ सहावर। जिले में डेंगू मलेरिया लगातार पैर पसार रहा है। नए नए क्षेत्र चपेट में आते ज रहे हैं, लेकिन विभाग इन पर अंकुश लगाने मेंं सफल नहीं हो पा रहा। सहावर में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई, जिससे बुखार व डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़कर 23 पर पहुंच गया। इसके अलावा अलग अलग क्षेत्रों में चार मरीजों में डेंगू व एक मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


सहावर के ग्राम बड़ा गांव कोटरा में ज़ाहिना(30) पत्नी ऐजाद को तीन दिन पहले तेज बुखार आने के बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। काफी इलाज के बाद भी महिला की सेहत में सुधार नहीं आया। शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। पथरेकी निवासी नीरज (14), सोरोंजी के नगला उल्फत निवासी काजल (21), शहर के निवासी अरुन (34), गंजडुंडवारा के चौरियायी निवासी सुहानी (18) के बुखार की शिकायत होने पर क्षेत्र के निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। जिससे जिले में डेंगू संक्रमितों का आंकडा बढ़कर 74 पहुंच गया। सिढ़पुरा के भाऊपुर निवासी अमित को बुखार आने पर परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गया, जहां जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। जिससे मलेरिया संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 हो गई। सभी मरीजों का इलाज निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा है।
विज्ञापन




बढ़ा गांव कोटरा के हालात हो रहे विकराल
कासगंज। सहावर के बढा गांव कोटरा के हालात लगातार विकाराल हो रहे हैं। इस गांव के कई मरीजों में पिछले दिनों जिला अस्पताल पर जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। महिला की मौत हो जाने के बाद से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जिले में जिन स्थानों से बुखार फैलने की सूचना मिलती है वहां टीम भेजकर जांच कराई जाती है। इसके साथ ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव एवं फोगिंग भी कराई जा रही है।- डाॅ. राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed