फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dies in bull attack in mainpuri

मैनपुरी: खेत से घर लौट रही थी महिला, रास्ते में सांड़ ने पटककर मार डाला

Sun, 22 Sep 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
woman dies in bull attack in mainpuri
सुशीला देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के गांव कनेगी में खेत से लौट रही महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कनेगी निवासी दीनदयाल की पत्नी सुशीला देवी (46) शुक्रवार की शाम खेत पर फसल देखने के लिए गईं थीं। करीब छह बजे जब वो घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


महिला बचने के लिए भागी तो सांड़ ने कई बार उठाकर पटका। यह देख ग्रामीण लाठी डंडा और फावड़ा लेकर सांड़ को भगाने के लिए पहुंच गए। सांड़ को भागने के बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन हो रहे सांड़ के हमले

मृतका के परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में खुले में घूम रहे पशु आए दिन फसल बर्बाद करते हैं। रखवाली करने वाले किसानों पर हमले होते हैं, जिनमें अब तक जिले में कई लोग जान गंवा चुके हैं। लेकिन प्रशासन आवारा पशुओं से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं कर सका है। 

उधर, बिछवां क्षेत्र में एटा के थाना जसरथपुर के गांव नगला नया निवासी शौकीन सिंह शनिवार सुबह बाइक से मैनपुरी आ रहे थे। उनकी बाइक भनऊ पुल के पास पहुंची, तभी अचानक सांड़ आ गया। सांड़ से टकराकर शौकीन सिंह बाइक सहित गिर गया। इसमें वो घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed