फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Dies During Delivery Family Accuses Doctor of Negligence Chaos at Hospital in Agra

Agra: प्रसूता की मौत पर जमकर बवाल, परिवारीजनों ने लगाए गंभीर आरोप; अस्पताल संचालक फरार

Mon, 08 Dec 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 09:22 AM IST
सार

 खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहा स्थित हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Woman Dies During Delivery Family Accuses Doctor of Negligence Chaos at Hospital in Agra
प्रसूता की मौत पर जमकर बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहा स्थित ओम नम शिवाय हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही, लेकिन ग्रामीण अस्पताल के बाहर देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन


एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी जस्सा चावली निवासी रमा (28) पत्नी प्रदीप को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर मुड़ी चौराहा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे रमा का ऑपरेशन किया गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसी दौरान रमा की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


घरवालों का आरोप है कि डॉक्टर ने गंभीर हालत की जानकारी उन्हें नहीं दी। शाम करीब 4 बजे अस्पताल प्रबंधन प्रसूता को एंबुलेंस से आगरा ले जा रहा था। रास्ते में टेढ़ी बगिया के पास परिजन को इसकी भनक लगी और उन्होंने एंबुलेंस को रोक लिया। तब तक रमा की मौत हो चुकी थी। इस पर परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान अस्पताल संचालक सत्यवीर सिंह और स्टाफ मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की भीड़ देर शाम तक अस्पताल पर डटी रही। पुलिस हालात नियंत्रित करने में जुटी रही। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल पर लोगों का विरोध जारी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed