{"_id":"632c1e7ffd9e0d244379cabd","slug":"woman-dies-due-to-wall-collapse-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: घर में झाड़ू लगा रही महिला पर गिरी दीवार, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: घर में झाड़ू लगा रही महिला पर गिरी दीवार, मौके पर हुई मौत
Thu, 22 Sep 2022 02:24 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:24 PM IST
सार
कुरावली क्षेत्र के गांव बलीपुर में बुधवार देर शाम एक मकान की दीवार गिरने से हादसा हो गया। यहां दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बलीपुर में बुधवार की देर शाम घर में झाड़ू लगा रही एक महिला पर दीवार गिर गई। जब तक परिजनों ने बाहर निकाला, महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी सत्यदेव यादव की 42 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी बुधवार की शाम घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। तभी 10 फ़ीट की दीवार उन पर भर भराकर गिर गई। दीवार गिरने से हुई धमाके की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन
जब तक मलबा हटाकर उसे निकाला गया, तब तक सुषमा देवी की मौत हो चुकी थी। मलबे में दबकर एक भैंस भी जख्मी हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कुरावली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन