{"_id":"674c9ff1519d641c46055e30","slug":"woman-dies-due-to-negligence-of-quack-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-124460-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झोलाछाप की लापरवाही से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झोलाछाप की लापरवाही से महिला की मौत
Sun, 01 Dec 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में झोलाछाप से उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला को बुखार व सर्दी की शिकायत पर परिजन क्लीनिक पर ले गए थे। परिजन ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल परिजन ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
गांव बहोरा निवासी सुजीता पत्नी विमल दीक्षित को शनिवार की दोपहर बुखार और सर्दी की शिकायत हो गई। परिजन उसे दिखाने के लिए पटियाली कस्बे के झोलाछाप क्लीनिक पर ले गए। झोलाछाप ने महिला को दवा देकर घर भेज दिया। विमल दीक्षित का आरोप है कि दवा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे फिर से क्लीनिक पर लेकर आ रहे थे, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पुलिस को देते परिजन ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि परिजन ने गलत दवा देने का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।