{"_id":"69b38caff0df1d058d02cd29","slug":"woman-dies-by-suicide-after-constable-refuses-marriage-records-two-videos-before-death-2026-03-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सिपाही के प्यार में पागल थी वो', आत्महत्या से पहले 1-1 मिनट के बनाए दो वीडियो, दर्द बयां कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सिपाही के प्यार में पागल थी वो', आत्महत्या से पहले 1-1 मिनट के बनाए दो वीडियो, दर्द बयां कर दे दी जान
Fri, 13 Mar 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:13 AM IST
सार
आगरा में एक महिला ने सिपाही द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने दो वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजे, जिनमें सिपाही पर प्रेम संबंध और शोषण के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर और सिपाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी पुलिस के सिपाही के शादी से इंकार पर आत्महत्या करने वाली कासगंज की महिला ने लखनऊ के काॅलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। मगर दो साल ही रिश्ता चला। उनका एक बच्चा हुआ। मगर पति से नहीं बनने के कारण वो अलग रहने लगी। बच्चा भी पति के पास ही रह रहा है।
विज्ञापन
4 साल पहले वो शमसाबाद में एक कार्यक्रम में आई थी। यहां पर सिपाही जेबी गाैतम भी आया था। वह वर्ष 2019 बैच का सिपाही है। दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि सिपाही ने मिलने के लिए बुलाया। दोनों की मुलाकात बढ़ने लगीं। सिपाही ने शादी का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका की बहन सदर के सैनिक नगर में रहती हैं। वह जब भी बहन से मिलने आती थीं, सिपाही के ताजगंज क्षेत्र स्थित फ्लैट पर भी रुकने के लिए चली जाती थी। कुछ दिन पहले सिपाही ने शादी से इंकार कर दिया। इससे वो तनाव में आ गई। सिपाही के घरवाले भी उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
महिला बुधवार को बहन के घर आई। दूसरे कमरे में चली गई। शाम को उसकी बहन जिम चली गई। जीजा भी काम से चले गए। मृतका ने कमरे में जाकर गेट बंद कर लिया। जिम से लाैटकर आने पर बहन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था।
उन्होंने सोचा कि वह गाने सुन रही है। इस पर सोने चली गई। रात में भी म्यूजिक चलता देखक उन्हें शक हुआ। दरवाजा खटखटाया। मगर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर बहन ने दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से देखा। महिला अंदर फंदे पर लटकी थी। यह देखकर बहन की चीख निकल गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
1-1 मिनट के दो वीडियो
एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि मृतका के आत्महत्या से पहले दो वीडियो बनाए। यह तकरीबन 1 मिनट के हैं। इनमें वो सिपाही से प्रेम संबंध और शोषण की बात कह रही है। इससे वो तनाव में थी। वीडियो अपने कई रिश्तेदार को भी भेजे थे। परिजनों ने वीडियो की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह दी। इस पर मोबाइल को कब्जे में लिया गया। इसमें यह देखा जा रहा है कि महिला वीडियो कब बनाया। किन लोगों को भेजा था। आशंका है कि आत्महत्या से पहले आरोपी सिपाही से भी वीडियो और वायस काॅल पर बात की होगी। इसकी जांच के लिए मोबाइल को फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा।