फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after giving birth to baby girl

Agra News: बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत

Tue, 03 Oct 2023 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after giving birth to baby girl
बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत
विज्ञापन

-मायके पक्ष ने लगाया आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

बरनाहल। गांव आलमपुर देहा में सोमवार को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। मंगलवार की सुबह महिला की हालत बिगड़ने के बाद परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर देहा निवासी लालू की गर्भवती पत्नी अंजली (20) ने सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। सब कुछ ठीक था। लेकिन अचानक मंगलवार की सुबह अंजली की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन परिजन एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन के होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। ससुरालीजन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed