फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after falling from bike husband alleges murder in agra

Agra: बाइक से गिरकर महिला की मौत, पहिये में फंसी थी साड़ी, पति ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 13 Sep 2022 02:34 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 02:34 AM IST
सार

सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी रात तकरीबन आठ बजे दी गई। परिजन शव को इमरजेंसी से अपने गांव ले गए थे। बताया गया है कि उनका रिश्तेदार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बोलेरो में वो लोग आए। अरविंद को डंडा मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Woman dies after falling from bike husband alleges murder in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित सौ फुटा मार्ग पर सोमवार शाम को किसान अरविंद पाराशर की पत्नी गीता देवी (45) की बाइक से गिरकर मौत हो गई। परिजन ने बोलेरो सवार कुछ हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि हमलावरों ने अरविंद को डंडा मारने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी को लग गया। वो गिर गई। उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बाइक के पहिये में साड़ी फंसी मिली है। इससे आशंका है कि पहिये में साड़ी फंसने से गीता देवी गिरी होगी। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन पांच बजे की है। अरविंद पाराशर तांतपुरा, फतेहाबाद के रहने वाले हैं। भांजे दीपक ने बताया कि मामा का एक घर कहरई में है। वहां किरायेदार रहते हैं। वह मामी गीता देवी के साथ किरायेदार से मिलने आए थे। इसके बाद बाइक से घर जा रहे थे। एकता चौकी क्षेत्र में सौ फुटा मार्ग पर पहुंचे थे कि पीछे से एक बोलेरो आ गई। उसमें सवार लोगों ने हमला बोला। 
विज्ञापन


एक हमलावर ने मामा अरविंद पर डंडे से प्रहार की कोशिश की। मगर, वो बच गए। डंडा मामी के सिर में लगा। वह कुछ बोली और बाइक से गिर गईं। उन्हें मामा ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अरविंद घायल पत्नी को एक निजी अस्पताल ले गए। मगर, वहां हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेज दिया, जहां गीता देवी को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक में फंसी मिली साड़ी

सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी रात तकरीबन आठ बजे दी गई। परिजन शव को इमरजेंसी से अपने गांव ले गए थे। बताया गया है कि उनका रिश्तेदार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बोलेरो में वो लोग आए। अरविंद को डंडा मारने की कोशिश की। इससे ही घटना हुई। 

हालांकि जिस बाइक से दोनों जा रहे थे, उसके पिछले पहिये में मृतक महिला की साड़ी फंसी हुई मिली है। इससे आशंका है कि हादसा चलती बाइक के पहिये में साड़ी फंसने की वजह से हुआ। परिजन की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed