फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies after childbirth family creates ruckus at hospital in agra

मासूम का चेहरा भी न देख सकी मां: प्रसव के बाद महिला की माैत, परिजन का फूटा आक्रोश; अस्पताल में हंगामा

Sat, 29 Aug 2026 07:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 07:10 PM IST
सार

अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की माैत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में शव रखकर हंगामा कर दिया। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे तक परिजन हंगामा करते रहे। माैके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Woman dies after childbirth family creates ruckus at hospital in agra
महिला की माैत के बाद माैके पर जुटी भीड़ को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित जलेसर मार्ग पर स्थित सरोज हॉस्पिटल में शनिवार को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजन को शांत कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन


मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव राम नगरिया निवासी दलवीर सिंह की करीब चार वर्ष पहले थाना खंदौली क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी श्रीनिवास की बेटी प्रिया (24) से शादी हुई थी। प्रिया के भाई रोहित ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर प्रिया को सरोज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। देर रात करीब दो बजे ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने इलाज में लापरवाही बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से शनिवार सुबह करीब 11 बजे अचानक प्रिया की तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सिकंदरा स्थित हॉस्पिटल रेफर कर दिया। परिजन का आरोप है कि उन्हें प्रिया से मिलने भी नहीं दिया गया। इसके बाद उसे सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

शाम करीब तीन बजे आक्रोशित परिजन शव लेकर सरोज हॉस्पिटल पहुंच गए। शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस फोर्स माैके पर पहुंच गया और परिजन को समझाकर शांत कराया। वहीं, दूसरी ओर सरोज हॉस्पिटल के संचालक जेएस बघेल ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के जरिए महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया था। बाद में महिला को अचानक अटैक आने लगा। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई से भी मना किया है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

मां का चेहरा देखे बिना रह गया नवजात
प्रिया की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। वह अपने दो वर्षीय बेटे डुग्गू को छोड़कर चली गई। वहीं, कुछ घंटे पहले जन्मे मासूम ने मां का चेहरा तक नहीं देखा था। परिवार के लिए खुशी का मौका मातम में बदल गया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed