{"_id":"69c2b3da9f2c210cce00f24e","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-car-on-highway-in-agra-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईवे पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने राैंदा, भाग गया चालक; घायल की अस्पताल में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईवे पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने राैंदा, भाग गया चालक; घायल की अस्पताल में माैत
Tue, 24 Mar 2026 09:25 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:25 PM IST
सार
आगरा में हाईवे पार कर रही महिला को कार ने राैंद दिया। टक्कर के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। महिला की माैत के बाद पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में सेटेलाइट बस डिपो के सामने हाईवे पार कर रही महिला को कार ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को एसएस भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया निवासी ऑटो चालक सेवान ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनकी मां रुकसाना दरगाह पर भीख मांगकर गुजारा करती थीं। सोमवार को वह रामबाग से लौटकर घर आ रही थीं। परचून का सामान लेने के लिए हाईवे पार कर रही थीं, तभी टेढ़ी बगिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।