फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Died In Road Accident In agra After Her Scarf Trapped In Moving Bike

यूपी: चलती बाइक के पहिए में फंसा महिला का दुपट्टा, फिर हुआ दर्दनाक हादसा; देखकर कांप गया लोगों का कलेजा

Mon, 03 Jun 2024 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 09:24 AM IST
सार

मायके से भाई के साथ ससुराल जा रही महिला के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। महिला का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंस गया, जिससे वो सड़क पर गिर गई। उसके साथ दोनों बच्चे भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman Died In Road Accident In agra After Her Scarf Trapped In Moving Bike
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में भाई के साथ रविवार की सुबह बाइक पर बैठकर बच्चों समेत ससुराल जा रही महिला का मंहगोली के पास स्टॉल (दुपट्टा) बाइक के पहिया में फंस गया। इससे महिला और उसके दोनों बच्चे गिरकर घायल हो गए। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


 

परिजनों के मुताबिक रामसखी (25) निवासी गुर्जा वासुदेव, पिनाहट रविवार की सुबह अपने दोनों बच्चों अभी (2) और श्वेता (5) समेत भाई धर्मपुत्र के साथ बाइक पर बैठकर गांव गदरई जिला धौलपुर राजस्थान ससुराल जा रही थी। जैसे ही बाइक महगोली गांव के पास पहुंची। महिला का दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे रामसखी अपने दोनों बच्चों सहित सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसट गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में महिला और दोनों बच्चे घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला और बच्चों को सीएचसी पिनाहट पहुंचाया। वहीं सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। ससुराल में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं रामसखी की मौत से उसके दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। मां की याद करके दोनों बच्चे दिनभर बिलखते रहे। जिन्हें परिवार के लोग संभाल रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed