फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman died during delivery in unregistered hospital

Agra News: अपंजीकृत हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत

Thu, 03 Aug 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Woman died during delivery in unregistered hospital
मैनपुरी। शहर के कुसमरा रोड पर संचालित एक अपंजीकृत हॉस्पिटल में प्रसूता की प्रसव के दौरान लापरवाही से मौत हो गई। मौत के बाद संचालक ने शव को एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल पहुंचा दिया और हॉस्पिटल में ताला लगाकर फरार हो गए। परिजन के हंगामे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी मोहित कुमार की 22 वर्षीय पत्नी नेहा को बुधवार की शाम को प्रसव पीड़ा उठी। परिजन उसे शहर के कुसमरा रोड स्थित अशोक पुष्प हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां मौजूद अप्रशिक्षित चिकित्सकों ने नेहा का रात साढ़े नौ बजे प्रसव करा दिया। नेहा ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के दौरान लापरवाही के कारण महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद हॉस्पिटल संचालक ने एक एंबुलेंस बुलाकर नेहा के शव को सौ शैया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। परिजन वापस शव को लेकर अशोक पुष्प हॉस्पिटल पहुंचे। यहां परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही के कारण नेहा की मौत हुई है।
विज्ञापन


-----

सीएमओ ने जांच के लिए भेजी टीम

जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र गुप्ता ने दो सदस्यीय टीम को कुसमरा रोड स्थित अशोक पुष्प हॉस्पिटल भेजा। जांच के दौरान पाया गया कि अस्पताल का पंजीकरण नहीं है। सीएमओ ने बताया कि जांच टीम भेजी गई थी। संबंधित अस्पताल पर ताला लगा हुआ था। हॉस्पिटल का पंजीकरण नहीं है। शासनादेश के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-सतीश कुमार, एसआई, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed