फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman died by fewer

जिला अस्पताल पहुंची बुखार से पीड़ित महिला की मौत

Mon, 12 Sep 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
woman died by fewer
मैनपुरी। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल पहुंची बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। जबकि 18 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। नौ मरीज हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के पास करीब 500 बुखार के मरीज पहुंचे। अस्पताल की ओपीडी में 1233 मरीजों का प्राथमिक उपचार दिया गया। शहर के विकास भवन के सामने रहने वाले पुत्तूलाल की 70 वर्षीय पत्नी मोहरश्री को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से सोमवार को नौ मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed