फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman died after burning in mathura

कपड़े धोते-धोते वाशिंग मशीन में लगी आग, महिला की जलकर मौत

Thu, 02 Nov 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 02 Nov 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
woman died after burning in mathura
demo pic
मथुरा में हाईवे की आनंदलोक कालोनी में बुधवार को शिक्षक नेता की पत्नी की कपड़े धोते वक्त मशीन में लगी आग से जलकर मौत हो गई। हालांकि इस हादसे को किसी ने नहीं देखा है, लेकिन जिस तरह से वाशिंग मशीन जली है उससे माना जा रहा है कि शाट सर्किट के कारण मशीन आग का गोला बनी और महिला जल गई।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गोवर्धन रोड स्थित आनंदलोक कालोनी में शिक्षक नेता और यूटा के ब्रज प्रांत प्रभारी ठाकुर यशवीर सिंह राघव परिवार के साथ रहते हैं। यशवीर सिंह राघव चौमुहां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गांगरोली में शिक्षक हैं। वह रोजमर्रा की तरह बुधवार की सुबह घर से निकल गए। 
विज्ञापन


बच्चों को स्कूल भेजकर शिक्षक नेता की पत्नी सुनीता राघव (34) वाशिंग मशीन पर कपड़े धोने लगी। बताया जा रहा है कि इसी बीच शार्ट सर्किट से आग लग गई और मशीन आग का गोला बन गई। आग की चपेट में आकर शिक्षक नेता की पत्नी की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन में लगी आग के बाद घर से उठे धुएं को देख पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर हाईवे पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस को शिक्षक नेता की पत्नी वाशिंग मशीन के पास मृत मिली। 

इसी बीच शिक्षक नेता भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि वाशिंग मशीन में शार्ट सर्किट से आग लगने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed