फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman did suicide after being hungry for eight days in agra

आठ दिन तक भूखी रही मीलेश ने पति के इंतजार में दी जान

Thu, 11 May 2017 02:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बाह (आगरा)
ब्यूरो/ अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Thu, 11 May 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
woman did suicide after being hungry for eight days in agra
मीलेश - फोटो : अमर उजाला
शादी के बीस साल बाद भी वह हर दिन अपने पति को खाना खिलाने के बाद ही भोजन करती थी। पति से अनबन, विवाद के बाद भी इस नियम को उसने कभी नहीं तोड़ा। घर नहीं आ रहे पति के इंतजार में वह आठ दिनों से खाना नहीं खा रही थी। अंतत: धैर्य चुका और मंगलवार रात महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ऐसा कहना है, महिला के मायके वालों का।
विज्ञापन


मैनपुरी के गोकुलपुर की मीलेश की शादी 20 साल पहले बिजकौली बाह के अरविंद से हुई थी। शादी के बाद मीलेश ने चार पुत्रियों शोभा, आरती, कीर्ति, प्राची और पुत्र राहुल को जन्म दिया। पुत्री शोभा और आरती की शादी भी कर दी। 45 साल की उम्र के बावजूद मीलेश हर दिन पति को खिलाने के बाद ही भोजन करती थी।
विज्ञापन


मीलेश की मां जगरानी ने बताया कि पति के परेशान करने के बाद भी उसने अपना यह नियम नहीं छोड़ा। कई बार तीन चार दिन तक उसने बगैर खाना खाए बिताए। उन्होंने बताया कि पति अरविंद बाह के डाकघर में चौकीदार की नौकरी करते हैं। आठ दिन से वह घर नहीं गए थे। पति के इंतजार में मीलेश ने खाना नहीं खाया। मंगलवार रात को उसके सब्र का बांध टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घर पर मौजूद राहुल की आंखें खुलीं तो मां का शव देख उसने चीख पुकार मचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों का भी कहना है कि पति-पत्नी में अनबन के बाद अरविंद अपने घर नहीं आता था और खाना अपनी मां के यहां खाता था। 


पति अरविंद कुमार का कहना है कि नाइट ड्यूटी के चलते वह दिन में ही घर जाते थे। पत्नी उन्हें खाना खिलाने के बाद ही खाना खाती थी। यह उनका नियम था। वह आठ दिन से खाना नहीं खा रही थी, इसकी जानकारी नहीं थी। उनके साथ कोई अनबन भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed