फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman death under suspicious circumstances in agra

Agra News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, शरीर पर थे चोटों के ऐसे निशान; दहेज में भैंस मांगने का आरोप

Sat, 23 May 2026 11:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 23 May 2026 11:44 PM IST
सार

परिजन ने हंगामा करते हुए का आरोप लगाया कि उनकी बेटी के उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। आशंका जताई कि पहले बेहरमी से मारपीट की गई है फिर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया है।

विज्ञापन
Woman death under suspicious circumstances in agra
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग क्षेत्र में शनिवार तड़के एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में भैंस मांगने, प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामबाग निवासी 32 वर्षीय राधा की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व बबलू के साथ हुई थी। वह मजदूरी करता है। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें चार वर्षीय बेटा नंदन और छह माह की बेटी छाया शामिल हैं। परिवार के लोग घर पर ही पान की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


मृतका के परिजन ने बताया कि शनिवार तड़के फोन पर राधा की मौत की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो राधा का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजन ने हंगामा करते हुए का आरोप लगाया कि उनकी बेटी के उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। आशंका जताई कि पहले बेहरमी से मारपीट की गई है फिर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई विपिन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में भैंस की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर राधा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी उत्पीड़न के चलते उसकी जान गई है। घर पर देखा कि लोहे की रॉड भी थीं।


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पति बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed