{"_id":"605441558ebc3ee6487f0c0c","slug":"woman-dead-body-found-in-the-house-in-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या, आरोपी पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या, आरोपी पति फरार
Fri, 19 Mar 2021 11:45 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:45 AM IST
सार
- गांव गढ़ी ताल की घटना, आरोपी पति फरार
- मृतका के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी ताल में गुरुवार की रात शराब के नशे में कमल किशोर (40) ने पत्नी केशवती (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद कमल किशोर और अन्य ससुरालीजन फरार हो गया। मृतका के भाई सरनाम सिंह निवासी हौंद, डौकी ने कमल किशोर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव ताल की घड़ी निवासी कमल किशोर गुरुवार की रात शराब पीकर आया था। किसी बात को लेकर रात दो बजे उसका पत्नी केशवती के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत कमल किशोर ने धारदार हथियार से केशवती के सिर पर प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह चार बजे घटना की जानकारी ससुरालजनों ने मायका पक्ष को दी।
विज्ञापन
कमल किशोर शराब पीने का आदी था
सूचना पर मृतका का भाई सरनाम सिंह निवासी हौंद, डौकी गांव ताल की घड़ी पहुंचा। तो घर में चारपाई पर केशवती का शव पड़ा हुआ था। कमल किशोर सहित अन्य ससुरालीजन फरार थे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सरनाम ने पुलिस को बताया कि कमल किशोर शराब पीने का आदी था और केशवती के साथ हमेशा मारपीट करता था।
विज्ञापन
सीओ फतेहाबाद बीएस वीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 4 बजे 112 पर घटना की सूचना दी गई। मौके पर जांच पड़ताल की गई। मृतका के गले और सिर पर चोट के निशान है। पूछताछ में पता चला है कि गुरुवार रात को कमल किशोर और केशवती के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद कमल किशोर ने इस घटना को अंजाम दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर कमल किशोर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।