{"_id":"6368da8f3e9fa95ffe5b344b","slug":"woman-dead-body-found-hanging-in-the-house-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, चार महीने पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, चार महीने पहले ही हुई थी शादी
Mon, 07 Nov 2022 03:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Nov 2022 03:44 PM IST
सार
विवाहिता का शादी जुलाई 2022 में हुई थी। उसके मायकेवालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी की टीचर्स कॉलोनी में सोमवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। मायके पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी वीरपाल सिंह ने अपनी पुत्री पायल उर्फ रशिका (23) की शादी जुलाई 2022 में सदर कोतवाली क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी निवासी अजय कुमार के साथ की थी। सोमवार की सुबह पायल का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला, आनन फानन परिजन पायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत की खबर पाकर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के चलते मारा गया है। पुलिस ने पायल की मौत को लेकर सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन