फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dead body found hanging before Karva Chauth in Agra

Agra: करवा चौथ से पहले फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजन ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 13 Oct 2022 10:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 10:11 PM IST
सार

महिला की शादी 15 साल पहले जगदीशपुरा के मुरली नगर निवासी करतार सिंह से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। बुधवार को महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Woman dead body found hanging before Karva Chauth in Agra
मृतका कुंती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के कांशीराम आवास में मंगलवार को महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


लंगड़े की चौकी निवासी कुंती (31) की शादी वर्ष 2007 में जगदीशपुरा के मुरली नगर निवासी करतार सिंह से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें 14 साल का बेटा अनुषा, 12 साल का अंशुल और नौ साल की तन्वी है। करतार सिंह मजदूरी करता है। कई साल से शास्त्रीपुरम स्थित कांशीराम आवास में रह रहे थे।

विज्ञापन

मृतका के भाई ने दी पुलिस को सूचना 

कुंती के भाई सुनील ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे अंशु ने फोन करके कुंती की मौत की जानकारी दी। इस पर वो पहुंच गए। मगर, करतार सिंह शव को अपने पुराने घर ले गया था। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति पर लगाया यह आरोप 

आरोप लगाया कि करतार सिंह काफी समय से एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसको लेकर कुंती से मारपीट करता था। सोमवार को पिटाई की थी। इस बारे में अंशुल ने बताया। दूसरे दिन बच्चों के स्कूल जाने पर हत्या कर दी। थाना सिकंदरा में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed