{"_id":"5ae2ce224f1c1b85028b6c47","slug":"woman-complains-of-triple-divorce-from-ssp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज में मांगी कार, डिमांड पूरी नहीं हुई तो तीन तलाक के कागजात पर दस्तखत करा घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में मांगी कार, डिमांड पूरी नहीं हुई तो तीन तलाक के कागजात पर दस्तखत करा घर से निकाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
traiple talaq
आगरा में धोखे से तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। दहेज में कार की डिमांड पूरी न करने पर पति ने पत्नी से धोखे से तीन तलाक के कागजात पर दस्तखत करवा लिए।
इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। जब युवती के घर वालों ने उसकी विदाई करने की बात कही तो पति और उसके घर वाले धमकी देने पर उतर आए। महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
न्यू आगरा के कमला नगर जनता क्वार्टर क्षेत्र की युवती का निकाह दिसंबर, 2015 में अलीगढ़ के जाकिरनगर गली नंबर दो निवासी शमीम से हुआ था। लड़की पक्ष ने शादी में 15 लाख रुपये का खर्च किया। दहेज भी दिया।

Trending Videos
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज कम लाने का ताना देने लगे। उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। शादी से पहले बताया गया था कि पति सरकारी नौकरी करता है। मगर, वह प्राइवेट जॉब करता था।
इस बारे में पहले तो युवती ने अपने घरवालों को नहीं बताया। इसके बाद फरवरी 2016 में स्विफ्ट गाड़ी की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। घरवालों ने पंचायत की।
ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराली नहीं माने। जब युवती ने खर्च लेने के लिए कोर्ट में केस किया तो गत नौ दिसंबर, 2017 को पति ने समझौते की बात की। वह राजी हो गई।

ऐसे कराया फर्जी कागज पर हस्ताक्षर
इस पर पति उसे एक वकील के पास ले गया। जहां पर स्टांप लगे कागज दिखाए। उन्हें राजीनामा के कागजात बताकर दस्तखत करा लिए। इसके बाद कोर्ट में लगा दिए। उसे मामा के साथ घर भेज दिया।
दो दिन बाद ससुराल ले जाने की बात कही। मगर, पति नहीं आया। कुछ दिन बाद घरवालों ने बात की तो ससुरालीजन फिर से अपनी मांग करने लगे।
जब कोर्ट में जमा कागजातों की नकल निकलवाई तो पता चला कि पति ने समझौते के कागजात बताकर तीन तलाक के कागजात पर दस्तखत कराए हैं।
इस पर युवती ने फिर से केस डाल दिया। अब पति और ससुरालीजन धमकी दे रहे हैं। 23 मार्च को घर में आकर धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया है।