फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman complained to her husband through by tweet

डीजीपी सर, विदेशी 'सौतन' नहीं हुई गिरफ्तार तो उठा लूंगी ये कदम

Fri, 02 Feb 2018 10:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 02 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
woman complained to her husband through by tweet
Twitter
डीजीपी साहब, मेरे पति ने तजाकिस्तान की युवती के चक्कर में पड़कर मुझे छोड़ दिया है, मैं केस दर्ज करा चुकी हूं, आपकी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन


मेरे और बच्चों के सामने भूखो मरने की नौबत है, अगर उसे जेल नहीं भेजा गया, तो मैं या तो आत्महत्या कर लूंगी, या फिर देह व्यापार करूंगी। यह चेतावनी भरी शिकायत की है रोहता की महिला ने की है।

वह तजाकिस्तान की युवती के खिलाफ मलपुरा थाना में केस दर्ज करा चुकी है। उसके पति का खंदारी पर रेस्तरां है। महिला का मायका टूंडला में है। तजाकिस्तान की युवती शहर के एक संस्थान में हिंदी सीखने के लिए आई है। 
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति के रेस्तरां पर आती थी। वहीं पर दोनों का चक्कर चल गया है। अब दोनों शादी की तैयारी में है। पति उसे गोवा ले गया था। वहां होटल में उसे अपनी पत्नी बताया। इसका रिकार्ड भी महिला पुलिस को दे चुकी है।

उसने संस्थान के निदेशक से भी शिकायत की है। इसमें बताया है कि युवती रात के एक बजे भी कई बार उसके पति के साथ जा चुकी है। 

पुलिस को ट्वीटर पर की गई शिकायत में उसने लिखा है कि पति उसे खर्च नहीं दे रहा है। वह और बच्चे दाने दाने को मोहताज है।

तीसरी शादी करना चाहता है पति

महिला ने पुलिस को बताया कि उससे पहले भी उसका पति शादी कर चुका था। उसे अपनी शादी के छह महीने बाद इसका पता चला। अब तजाकिस्तान की युवती से शादी करना चाहता है। 

उसने उस युवती के पास अपनी बहन को भेजा था। उसने उससे कहा कि वह उसकी बहन का घर बर्बाद न करे। आरोप है कि उसने कह दिया कि वे दोनों शादी का फैसला कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed