फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman commits suicide after mentally tortured by in-laws in mainpuri

चार बेटियों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, बेटा पैदा न होने पर ससुराल वाले देते थे ताने

Mon, 25 Nov 2019 12:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
woman commits suicide after mentally tortured by in-laws in mainpuri
महिला पिंका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कस्बा भोगांव की रहने वाली एक महिला ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन पुत्र न होने पर महिला का मानसिक उत्पीड़न करते थे। हालांकि उन्होंने तहरीर नहीं दी है। मृतका के चार पुत्रियां हैं। मां की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हो गया। 
विज्ञापन


जनपद कन्नौज के गांव तरींद निवासी इंद्रेश कुमार ने करीब 10 वर्ष पूर्व पुत्री पिंकी की शादी भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी में रहने वाले प्रमोद शाक्य के साथ की थी। आठ वर्ष पूर्व पहली बेटी कनिका का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के बाद से ही ससुरालीजनों के मिजाज बदल गए। 
विज्ञापन


मृतका के पिता इंद्रेश कुमार के अनुसार ससुरालीजान अगली बार बेटा पैदा होने की बात कहने लगे, लेकिन अगली बार भी बेटी का जन्म हुआ। आठ वर्ष में पिंकी चार पुत्रियों की मां बन चुकी थी। अब आए दिन ससुरालीजन उसे बेटा न दे पाने का दोषी ठहराते हुए ताना देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने दी थी दूसरी शादी करने की धमकी

आरोप है कि कई बार पंकी से मारपीट भी की गई। पति ने उसे छोड़ कर दूसरी शादी करने की धमकी भी दी थी। इन तानों से आहत पिंकी ने रविवार की सुबह कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी होने के बाद ससुरालीजन अस्पताल ले गए। 

वहां चिकित्सकों ने पंकी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुत्र को जन्म न देने की वजह से पिंकी की हत्या कर दी गई।

मृतका के मायके वालों ने बताया कि पिंकी के चार बेटियां आठ वर्षीय कनिका, छह वर्षीय नताशा, चार वर्षीय आरुषि और दो साल की प्रिया है। पिंकी चारों बच्चियों को बेहद प्यार करती थी। कई बार ससुरालीजनों के तानों से आहत पिंकी ने मायकेवालों को अपनी पीड़ा बताई थी। 

थाना भोगांव के इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने बताया कि महिला की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed