फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman cheated in connection with credit card case filed

ओटीपी नहीं, बस पूछे ये तीन नंबर: क्रेडिट कार्ड के चक्कर में महिला से ठगी, दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 11 Aug 2023 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 10:30 AM IST
सार

एक महिला के पास साइबर ठगों ने फोन कर क्रेडिट कार्ड को चालू करने के बहाने ठगी कर ली। साइबर ठग ने महिला से ओटीपी नहीं पूछा बल्कि उसके क्रेडिट कार्ड का सीवीवी पूछा और खाते से 35 हजार रुपये उड़ा दिए। 
 

विज्ञापन
Woman cheated in connection with credit card case filed
क्रेडिट कार्ड - फोटो : SELF

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक महिला से क्रेडिट कार्ड को चालू करने के बहाने साइबर ठग ने सीवीवी नंबर पूछा और 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

मंगलम आधार, शास्त्रीपुरम निवासी सुरभी अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बजाज फिनसर्व का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 29 जून को कंपनी का एजेंट उनके घर पर कार्ड देकर गया। 31 जुलाई करीब शाम 4 बजे उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए कहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें  - UP: दामाद ने की ऐसी हरकत, भूल गया वो बेटी का पति है ...., ससुर ने इस कदर पीटा; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की ठगी 

पहले तो उन्होंने मना किया। मगर उसने डिलीवरी से लेकर कार्ड की कंपनी तक के बारे में बताया। कॉल करने वाले उनसे कार्ड पर लिखे आठ नंबर के साथ सीवीवी नंबर भी पूछ लिया। नंबर पूछने के पांच घंटे के बाद ही कार्ड से 35 हजार रुपये निकल गए। बैंक से मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 


ये भी पढ़ें  - मौत को मात: महिला को जहरीले सांप ने काटा, शरीर में फैला जहर; फिर डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed