{"_id":"6054a44f8e052b5b94004912","slug":"woman-burn-alive-in-dispute-dead-during-goes-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मामूली विवाद में महिला पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मामूली विवाद में महिला पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, मौत
Sat, 20 Mar 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में शेरगढ़ के गांव जटवारी में एक महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने दिल्ली जाते हुए दम तोड़ दिया। आरोप है कि महिलाओं में हुए झगड़े के चलते पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका के पति की तहरीर पर एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
थाना शेरगढ़ के गांव जटवारी निवासी बिरमा (34) पत्नी धीरज का पड़ोस की ब्रजबाला और राजबाला से गुरुवार की सुबह झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बताया कि एक महिला के घर में आने के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। इस झगड़े को देखकर दोनों पक्ष में मारपीट भी हुई। आरोप है कि बिरमा पर पड़ोसियों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि परिजन गंभीर रूप से झुलसी महिला को बरसाना में वैद्य के पास ले गए। यहां पर इलाज कराते हुए हालत बिगड़ी तो घर ले आए। शाम को पुलिस को सूचना दी।
मथुरा: अखिलेश यादव ने किए राधारानी के दर्शन, मंदिर में लगे मोदी-मोदी के नारे, सपा मुखिया ने किया कुछ ऐसा
विज्ञापन
शेरगढ़ पुलिस ने महिला को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से दिल्ली ले गए, पर रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर पड़ोस के दिनेश, राकेश, ब्रजबाला, राजबाल और बाबू के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था, जोकि अब हत्या में तरमीम कर लिया है। वहीं, मृतका के चार बच्चे हैं, जबकि पति किसान है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।