{"_id":"651d119203ecb53024010f43","slug":"woman-buried-in-straw-dies-due-to-suffocation-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्जी गिरी: तीन घंटे तक भूसे के नीचे दबी रही महिला, फिर ऐसे हाल में मिली लाश; घरवालों में मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुर्जी गिरी: तीन घंटे तक भूसे के नीचे दबी रही महिला, फिर ऐसे हाल में मिली लाश; घरवालों में मची चीखपुकार
Wed, 04 Oct 2023 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:47 PM IST
सार
बुर्जी से भूसा निकालने के दौरान महिला उसमें दब गई। भूसा ऊपर से गिरा तो उसका दम घुटने लगा। करीब तीन घंटे बाद महिला को जब भूसे के नीचे से निकाला गया, तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में बुर्जी से पशुओं के लिए भूसा निकालने गई महिला की मंगलवार शाम को बुर्जी से गिरने से दबकर मौत हो गई। तीन घंटे बाद भी महिला के घर न पहुंचने पर परिजन ने तलाश किया। तब महिला भूसे में दबी मिली।
विज्ञापन
यहां की है घटना
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार बल्दी निवासी 52 वर्षीय मलुआ देवी मंगलवार दोपहर तीन बजे घर के बाहर बनी बुर्जी से पशुओं के लिए भूसा निकालने गई थीं। भूसा निकालते समय बुर्जी में ऊपर से भूसा उनके ऊपर गिर गया। इससे वह भूसे के नीचे दब गई, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सकीं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो परिजन ने उनकी तलाश की। खेतों के साथ ही आसपास क्षेत्र में उनकी तलाश की गई। करीब तीन घंटे बाद उन्हें भूसे के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आगरा: बंद फ्लैट में मिली अवैध शराब, एक-एक बोतल की कीमत 6 से 10 हजार रुपये; सोफे और बेड में छिपाई थीं
विज्ञापन
नहीं कराया पोस्टमार्टम
मृतका के देवर कांशीराम का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम नहीं करा रहे हैं। रिश्तेदारों के आने के साथ ही अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें - यूपी: इंस्टाग्राम पर महिला ने की ये गलती, गवां बैठी 8 लाख रुपये; आप रहें थोड़ा संभलकर