{"_id":"62164c8c778f0e40943cffd0","slug":"woman-brutally-beaten-by-other-woman-video-goes-viral-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बीच सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा, बाल पर पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बीच सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा, बाल पर पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल
Wed, 23 Feb 2022 08:32 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:32 PM IST
सार
आगरा में एक महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला ही उसका पीटती दिखाई दे रही है। बीचबचाव कराने आए पीड़िता के परिजनों की भी पिटाई की गई। मामला थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के नारायच स्थित सिद्धार्थनगर का बताया गया है।
विज्ञापन
महिला को बाल पकड़कर घसीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला दूसरी महिला को बाल पकड़कर खींचते हुए नजर आ रही थी। मामले की जानकारी पर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने जांच की। मगर, देर रात तक थाने पर शिकायत करने कोई नहीं आया।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि 15 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर पड़ताल की गई। यह वीडियो नरायच स्थित सिद्धार्थ नगर का बताया गया था। एसएसपी आफिस में भी शिकायत करने की बात कही गई थी। मगर, थाने पर शिकायत करने कोई नहीं आया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला जमीन पर पड़ी है। उसे दूसरी महिला बाल पकड़कर खींच रही है। तकरीबन दस फुट तक घसीटकर ले जाती है। उसे लात भी मारती है। एक महिला और और आ जाती है। तभी एक युवक आता है। पीड़ित महिला को छुड़ाता है। उसे अलग कर देता है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। मारपीट करने वाली महिला क्षेत्र में दबंग बताई गई है।
विज्ञापन
हरीपर्वत में महिला से मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप
हरीपर्वत क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि वह 19 फरवरी को घर की छत पर बैठी थी। तभी देवर और उसके परिवार के लोग आ गए। उन्होंने लाठी-डंडे और सरिया से पिटाई की। उसके साथ अश्लील हरकत भी की। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया।बेटी ने पुलिस को सूचना दी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपियों ने चार साल पहले भी इसी तरह मारपीट की थी। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।