{"_id":"6a19dfebeddb6b8d8c067ea7","slug":"woman-beaten-up-by-neighbours-bouncers-fir-lodged-agra-news-c-364-1-ag11019-129528-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पड़ोसी की बाउंसरों ने महिला को पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पड़ोसी की बाउंसरों ने महिला को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 30 May 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 30 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
आगरा। मदिया कटरा इलाके में एक विवाद में पड़ोसी के बाउंसरों और ड्राइवर ने महिला की पिटाई कर दी। शिकायत पर हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़िता पूजा ने पुलिस को बताया कि 28 मई की शाम करीब 6 बजे पड़ोसी शिवाल गांधी के घर पर नियुक्त महिला बाउंसर रश्मि, मधु, राजकुमारी उर्फ राजा और ड्राइवर अली उनके दरवाजे पर आकर बिना बात गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई की और घर में घुसकर खींचते हुए बाहर ले जाने की कोशिश की। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष में पहले भी विवाद हो चुका है। प्राथमिकी दर्ज कर इस शिकायत की भी जांच कराई जा रही है।