{"_id":"6a2345b1927df9520903e3d4","slug":"woman-beaten-in-police-custody-altercation-between-police-inspector-and-lawyers-additional-chief-judicial-magistrate-hears-case-orders-medical-examination-by-a-panel-of-doctors-agra-news-c-364-1-sagr1046-129822-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस हिरासत में महिला की पिटाई, दरोगा-अधिवक्ताओं में नोकझोंक, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने की सुनवाई, डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस हिरासत में महिला की पिटाई, दरोगा-अधिवक्ताओं में नोकझोंक, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने की सुनवाई, डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल कराने का आदेश
Sat, 06 Jun 2026 03:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा पुलिस पर मारपीट लगाने वाली महिला सीमा सिकरवार
आगरा। गैर जमानती वारंट पर महिला को गिरफ्तार कर सिकंदरा पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां महिला और उसके परिजन ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा दिया। इसके बाद कोर्ट परिसर में ही दरोगा और अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। इस पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या दो बटेश्वर कुमार ने डॉक्टरों के पैनल से महिला का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए हैं।
सिकंदरा पुलिस ने शुक्रवार को रुनकता निवासी सीमा सिकरवार को शाहगंज थाने में दर्ज एक मामले चल रहे गैर जमानती वारंट पर गिरफ्तार किया। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इसके बाद सीमा के अधिवक्ता ने एक प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। आरोप लगाया गया कि शुक्रवार को दरोगा सुरजीत सिंह सहित सिकंदरा पुलिस ने सीमा की गिरफ्तारी के दौरान घर में तोड़फोड़ की और जरूरी दस्तावेज भी ले गए।
वाहन में दरोगा सुरजीत सिंह, चौकी प्रभारी नीलेश शर्मा और दो महिला दरोगाओं ने लात-घूंसों और बेल्ट से सीमा की पिटाई की। उनके अंदरूनी और बाहरी चोटें आईं। इससे वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। अदालत ने केस डायरी के अवलोकन में पाया कि सीमा के मेडिकल प्रपत्र में उसे कुछ चोटें आने का उल्लेख है। आंख के नीचे काला निशान और अंदरूनी चोटें होने के कथन भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने अधिवक्ता का प्रार्थनापत्र स्वीकार कर लिया। थानाध्यक्ष सिकंदरा को आदेश दिए कि सीमा सिकरवार को मुख्य चिकित्साधिकारी जिला अस्पताल के समक्ष उपस्थित कर फिर मेडिकल कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी को डॉक्टरों का एक पैनल गठित कर नियमानुसार मेडिकल सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
अब दोबारा मेडिकल के बाद सीमा को रविवार को सुबह सात बजे अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आदेश की एक प्रति मुख्य चिकित्साधिकारी और थानाध्यक्ष सिकंदरा को आवश्यक कार्रवाई के लिए भी भेजी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
एसएसएफ जवान ने दरोगा को बचाया
सिकंदरा थाने से दरोगा सुरजीत दो महिला सिपाहियों के साथ सीमा सिकरवार को अदालत में प्रस्तुत करने लाए थे। सीजेएम कोर्ट परिसर में पहुंचते ही महिला और उसके परिजन ने पुलिस हिरासत में पिटाई का आरोप लगाया। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। अधिवक्ताओं और दरोगा में नोकझोंक होने लगी। मौके पर पहुंचे एसएसएफ के जवान दरोगा को वहां निकालकर अपने साथ ले गए।