Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman attempts suicide

Agra News: महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Thu, 09 Oct 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman attempts suicide
फोटो10 डीएम कार्यालय परिसर में आत्मदाह कर रही महिला से बोतल छीनते सुरक्षाकर्मी। संवाद
मैनपुरी। जमीन पर जमीन पर अवैध निर्माण से आहत तहसील किशनी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बुधवार को डीएम कार्यालय परिसर में खुद पर एक बोतल में भरा ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की। परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल महिला के हाथ से बोतल छीन ली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने खुद पर बोतल से ज्वलनशील पदार्थ डालना शुरू कर दिया। महिला को ऐसा करते देख, परिसर में सुरक्षा पर तैनात पुलिसकर्मी व अन्य लोग बचाने के लिए दौडे़। महिला के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ की बोतल व माचिस छीन ली। महिला जान देने की बात कहते हुए चीख रही थी। बताया कि उसका नाम राधा देवी है और वह थाना बेवर क्षेत्र के गांव बहरामऊ की रहने वाली है। बताया कि तहसील किशनी क्षेत्र स्थित उसकी भूमि पर बहरामऊ के रहने वाले दबंग कब्जा करना चाहते हैं। विपक्षियों से उनका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। 14 नवंबर 2018 को न्यायालय ने दोनों पक्ष के लोगों को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। मगर विपक्षी दबंग हैं और क्षेत्रीय लेखपाल से साठ-गांठ करने के बाद कर चुके हैं। न्यायालय के आदेश के विरुद्ध दबंगों ने जमीन पर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया है। उसने शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर में उसे आत्मदाह करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं सूझा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला को कार्रवाई के लिए थाना बेवर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed