फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman alleges robbery in house

Agra News: महिला ने लगाया घर में लूट का आरोप

Fri, 15 Aug 2025 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman alleges robbery in house
फोटो 32 गंजडुडवारा के मोहल्ल मूलचंद  में लूट की  वारदात की सूचना पर जांच को पहुंची पुलिस स्रोत 
गंजडुंडवारा। मोहल्ला मूलचंद में रहने वाली महिला ने बुधवार देर रात बदमाशों द्वारा घर में लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि चार बदमाश चाकू के बल पर बेटी की शादी के लिए रखे रुपये और जेवर लूट ले गए। उसने बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। मोहल्ला मूलचंद में मोहम्मद राशिद परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली में रहकर काम करते हैं। घर पर बुधवार की रात उनकी पत्नी शमा परवीन, बेटा साजिद और बेटी सबीना सो रहे थे। शमा परवीन का आरोप है कि वह देर रात करीब 3 बजे शौच के लिए उठी तो दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और चाकू दिखाकर उससे कमरे की चाबी ले ली। जबकि अन्य दो बदमाश बरामदे में सो रहे बच्चों के पास खड़े हो गए। फिर प्लास्टिक के कट्टे में बेटी की शादी के लिए रखे 3 लाख रुपये और जेवर लूट ले गए। पुलिस के मुताबिक, बेटे साजिद ने बताया कि बदमाश डेढ़ लाख रुपये ले गए। जबकि बेटी सबीना ने बताया कि बदमाश एक लाख रुपये ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह शमा परवीन ने डॉयल 112 पर कॉल करके घटना की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस के मुताबिक, राशिद का मकान घनी बस्ती में है। चारों ओर से किसी के आने की कोई संभावना नहीं है। पीड़िता ने रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। सुबह पीआरवी को सूचना दी गई। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। लूट संबंधी महिला के आरोप पर सीओ पटियाली संतोष कुमार का कहना है कि महिला की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। महिला का घर घनी आबादी में है। सीसीटीवी में भी कोई संदिग्ध आता-जाता नहीं दिख रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed