फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Alleges Exploitation and Jewelry Fraud After Repaying Loan FIR Registered in Agra

कर्ज के बदले लूटी आबरू: महिला से की दरिंदगी, रकम लौटाने के बाद भी न दिए गहने; पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

Wed, 02 Sep 2026 09:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 09:28 AM IST
सार

रुनकता में एक महिला ने जेवर गिरवी रखकर लिए गए उधार को चुकाने के बावजूद आभूषण वापस नहीं मिलने का आरोप लगाया है। महिला ने सूरजभान पर शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया, जिसके बाद सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Woman Alleges Exploitation and Jewelry Fraud After Repaying Loan FIR Registered in Agra
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता में एक महिला ने आभूषण गिरवी रखकर लिए गए उधार को चुकाने के बावजूद जेवर वापस न मिलने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने सूरजभान नामक व्यक्ति से आभूषण गिरवी रखकर पैसे उधार लिए थे। सूरजभान का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान सूरजभान ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आभूषण वापस नहीं मिले, तो महिला ने सिकंदरा थाने में सूरजभान के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि, कार्रवाई न होने पर महिला ने एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्महत्या करने की बात की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed