फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Alleges Daughter-in-Law and Family Assaulted In-Laws Took Jewellery and Cash

बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, मायके वालों ने भी दिया साथ; ससुर को भी नहीं बख्शा

Fri, 07 Aug 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 10:29 AM IST
सार

आगरा में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू और उसके परिजन पर घर में घुसकर पिटाई करने और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूटने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Woman Alleges Daughter-in-Law and Family Assaulted In-Laws Took Jewellery and Cash
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

बुजुर्ग महिला ने बहू और उसके मायके वालों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लाखों रुपये के जेवर-नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी के बाद बहू का पति से विवाद हुआ और वह मायके चली गई थी, जिसके बाद परिजनों के साथ ससुराल पहुंची। ताजगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ताजगंज निवासी आशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र फैजान का निकाह अशरा से हुआ था। 18 जुलाई को डॉक्टर के पास जाने और अल्ट्रासाउंड कराने पर बहू के तीन महीने की गर्भवती होने का पता चला। बहू फैजान पर बच्चा गिराने का दबाव बनाने लगी और विरोध पर झगड़ा कर मायके चली गई। आरोप है कि 28 जुलाई को सुबह बहू अपने पिता नसीमउद्दीन, मां कैसर, भाई रेहान, कैफ और दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ आई। तोड़फोड़ करते हुए उनके पति और सास नियाजी बेगम को पीटा। शोर सुनकर पुत्र फैजान और शाहरुख मौके पर पहुंचे तो उनकी भी पिटाई की गई। 
विज्ञापन


फोन चलाने की रोक-टोक पर मायके गई बहू
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक सास ने अपनी बहू के आगे हाथ जोड़े, जिससे वहां मौजूद सभी का दिल पसीज गया। बटेश्वर निवासी युवती की शादी तीन साल पहले रामबाग के युवक से हुई थी। युवती शुरुआत से ही सोशल मीडिया और रील बनाने की शौकीन थी। घर में बुजुर्ग सास और दो साल का मासूम बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास के फोन कम चलाने की नसीहत से नाराज होकर युवती मायके चली गई और सास-पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को दूसरी काउंसलिंग में सास ने रोते हुए बहू से माफी मांगी और बच्चे के भविष्य के लिए पूरी छूट देने का वादा किया। युवती ने पति के साथ जाने से साफ मना कर दिया। सहमति न बनने के कारण मामले में समझौता नहीं हो सका और अगली तिथि नियत की गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed