फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Alleges Brother-in-Law Demanded Money for Job Nandoi Accused of Harassment in

शर्म भी न आई: पति की मौत के बाद ननदोई पड़ा पीछे, देवर ने भी रख दी ऐसी शर्त; थाने पहुंची विधवा रो पड़ी

Tue, 15 Sep 2026 03:20 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 03:20 PM IST
सार

पति की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से मिली नौकरी के बदले देवर द्वारा रुपये मांगने का महिला ने आरोप लगाया है। विरोध करने पर देवर, ननद, ननदोई और उनके बेटों पर गाली-गलौज व पथराव करने का आरोप है।

विज्ञापन
Woman Alleges Brother-in-Law Demanded Money for Job Nandoi Accused of Harassment in
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बाह में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी करने वाली महिला ने देवर पर नौकरी के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए विरोध पर पथराव की बात कही है। महिला ने ननदोई पर भी अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद मामले में प्राथमिकी दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

क्षेत्र की एक बस्ती निवासी महिला ने बाह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि उसके पति एक नगर निकाय में नौकरी करते थे। उनकी मृत्यु के बाद उसे मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली। बृहस्पतिवार रात 8 बजे देवर ने भाई की जगह नौकरी लेने पर रुपये मांगे। मना करने पर देवर, ननदोई, ननद और उनके दो बेटे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर पथराव किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें वह और बच्चे घायल हो गए। महिला का आरोप है कि ननदोई कई बार अश्लीलता कर चुका है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने बाह पुलिस से गुहार लगाई थी। कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद बाह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

बाह एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र पर मारपीट, छेड़छाड़ की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed