{"_id":"6a8d09784fc63227fd0bd19a","slug":"woman-allegedly-attacked-with-knife-over-dowry-demand-husband-among-six-booked-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए कर डाला पाप: एक ननद ने पकड़े हाथ, दूसरी ने घोंप दिया चाकू; आगरा में विवाहिता से हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए कर डाला पाप: एक ननद ने पकड़े हाथ, दूसरी ने घोंप दिया चाकू; आगरा में विवाहिता से हैवानियत
Tue, 25 Aug 2026 08:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:48 AM IST
सार
आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज में अपाचे बाइक और दो लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सास-ससुर के कहने पर एक ननद ने पीड़िता के हाथ पकड़े और दूसरी ने चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, साथ ही तीन तलाक की धमकी भी दी।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ननद ने हाथ पकड़े और दूसरी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विवाहिता का मेडिकल कराया। मामले में पति समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शमसाबाद की युवती की शादी 7 मई, 2023 को सदर क्षेत्र में शाहरुख के साथ हुई थी। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुर राजे, सास बेबी, पति शाहरुख, देवर इरफान उर्फ भोला, ननद हिना और रीना अतिरिक्त दहेज में अपाचे बाइक और दुकान खोलने के लिए दो लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न किया।
21 अगस्त की रात देवर इरफान ने अभद्रता की। शिकायत पर जान से मारने और पति से तीन तलाक दिलाने की धमकी दी गई। आरोप है कि 23 अगस्त की सुबह सास-ससुर के कहने पर ननदों ने लहूलुहान किया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।