{"_id":"6417dbe6c57072725901aa43","slug":"woman-alive-went-to-report-harassment-was-thrown-into-canal-by-husband-in-etah-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाको राखे साइयां: पति और ससुराल वालों ने नहर में फेंका, मरी जानकर लौट गए घर; इस तरह बची जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाको राखे साइयां: पति और ससुराल वालों ने नहर में फेंका, मरी जानकर लौट गए घर; इस तरह बची जिंदा
Mon, 20 Mar 2023 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 Mar 2023 09:37 AM IST
सार
महिला को नहर में फेंकने के बाद पति और ससुराल वाले वहां से चले गए, लेकिन कुछ लोगों ने महिला को पानी में गिरते हुए देख लिया था।
विज्ञापन
नहर में डूबा
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाको राखे साइयां मार सके ना कोय...। यह कहावत एटा के सहावर में हुई घटना पर सटीक बैठती है। यहां एक महिला को नया जीवन मिला। पति और ससुराल वालों ने उसे नहर में धकेल दिया। उसे मरा जानकार वे तो घर लौट गए, लेकिन महिला जीवत बच गई। हुआ कुछ ये कि महिला जब नहर में गिरी तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे देख लिया और तत्काल ही नहर में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाल लिया।
ये भी पढ़ें - शिक्षिका की मौत का लाइव वीडियो: 'बाय मैं जा रही हूं, अब आप लोग खुश रहना' पैकेट खोला और खा ली जहर की गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी जा रही थी महिला
सहावर क्षेत्र के ग्राम मोहनगरा में एक महिला उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखाने पुलिस चौकी पर जा रही थी। रास्ते में पति व अन्य ससुरालीजन उसे मारपीट कर गोरहा की नहर में धकेल दिए । लोगों ने किसी तरह उसे नहर से निकाला। महिला ने पति सहित सात ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षिका की मौत का लाइव वीडियो: 'बाय मैं जा रही हूं, अब आप लोग खुश रहना' पैकेट खोला और खा ली जहर की गोलियां
विज्ञापन