फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Accused of Killing Man with Surgical Blade Denied Bail in Agra Hotel Murder Case

मामा का बेरहमी से कत्ल: सर्जिकल ब्लेड से काटा गला, होटल के कमरे में खूनी खेल; आरोपी महिला की जमानत खारिज

Fri, 18 Sep 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 10:29 AM IST
सार

मलपुरा के इटौरा स्थित होटल में युवक की हत्या के मामले में आरोपी महिला की जमानत याचिका जिला जज ने खारिज कर दी। आरोप है कि अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान महिला ने युवक पर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया था।
 

विज्ञापन
Woman Accused of Killing Man with Surgical Blade Denied Bail in Agra Hotel Murder Case
आगरा होटल हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में युवक की हत्या के मामले में अभियुक्ता की जमानत याचिका जिला जज संजय कुमार मलिक ने खारिज कर दी। यह घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित एक होटल में 17 अप्रैल को हुई थी।
विज्ञापन


मलपुरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अजय ने तहरीर दी थी। बताया कि उसका भाई खिल्लो दिल्ली में नौकरी करता था। भाई ने 17 अप्रैल को फोन पर घर रुपये भेजने की बात कही थी। उसी दिन पुलिस ने इटौरा के होटल में उसकी हत्या की सूचना दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि खिल्लो रिश्ते में आरोपी महिला का मामा था। खिल्लो ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। वह उन्हें दिखाकर ब्लैकमेल और शोषण कर रहा था।
विज्ञापन


17 अप्रैल को खिल्लो ने महिला को इटौरा के होटल बुलाया। आरोप है कि वहां गलत काम करने की कोशिश के दौरान महिला ने सर्जिकल ब्लेड से उसका गला काट दिया। इसके बाद हथौड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आंखों में मिर्च स्प्रे करने का भी आरोप है। घटना के बाद महिला ने खुद होटल काउंटर पर जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने ब्लेड और हथौड़ी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed