{"_id":"65221ef907a09d9c9b059c8c","slug":"woman-accused-of-buying-newborn-told-truth-2023-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिगर के टुकड़े का सौदा: सूनी गोद में आकर छिनीं खुशियां, जिस महिला पर खरीदने का आरोप, उसने बताई ऐसी सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिगर के टुकड़े का सौदा: सूनी गोद में आकर छिनीं खुशियां, जिस महिला पर खरीदने का आरोप, उसने बताई ऐसी सच्चाई
Sun, 08 Oct 2023 08:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Oct 2023 08:46 AM IST
सार
आगरा में लोहामंडी स्थित एक हॉस्पिटल में प्रसव के बाद नवजात शिशु को बेचने का मामला सामने आया है। मामले में डॉक्टर सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर पर बच्चे को मृत बताकर डिलीवरी कराने का आरोप है। वहीं जिस महिला पर बच्चा खरीदने का आरोप है, उसने कुछ और ही सच बताया...
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात शिशु को बोदला की रहने वाली मीरा को दिया गया था। वह दिल्ली में अपने पति के साथ रहती है। निसंतान दंपती हैं। वहीं बच्चे को लेने वाली महिला मीरा के अधिवक्ता ने पुलिस से संपर्क किया। दावा किया कि बच्चा सहमति से गोद लिया गया था। दंपती अब बच्चे को लेकर आगरा आ रहे हैं।
जगदीशपुरा के किशोरपुरा की रहने वाली नीलम ने बुधवार को पुलिस आयुक्त से मिलकर अपने नवजात बच्चे को बेचने का आरोप लगाया था। नीलम सात जुलाई 2023 को प्रसव के लिए ऊषा देवी अस्पताल मदिया कटरा लोहामंडी में भर्ती हुई थी। डॉक्टर ने कहा कि बच्चे की गर्भ में धड़कन नहीं है। उसके ऑपरेशन में 20 हजार रुपये खर्चा बताया था। यहां उसे महिला माया देवी मिली। उसने बच्चे के जीवित होने पर उसे देने को कहा। नीलम के तैयार होने पर ऑपरेशन के 20 हजार रुपये जमा करा दिए। सामान्य प्रसव से बच्चा स्वस्थ हुआ और माया देवी उसे लेकर चली गई थी।

माया देवी ने साथी ज्ञान सिंह के साथ मिलकर बच्चे को दिल्ली के दंपती को बेच दिया था। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस ने माया देवी और ज्ञान सिंह काे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मूलरूप से बोदला की रहने वाली नि:संतान मीरा देवी ने बच्चे को गोद लिया था। उसका पति ट्रक चालक है।
मीरा देवी वर्तमान में नई दिल्ली में रहती है। बच्चे को नीलम ने सहमति से गोदनामा तैयार कराके दिया था। प्रपत्रों से पुलिस को मीरा देवी का पता मिल गया। इस बीच मीरा देवी ने भी अपने अधिवक्ता के माध्यम से पुलिस से संपर्क किया। बच्चे काे आगरा लेकर जाने की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - दो सिपाहियों की कलह: आगरा पुलिस कमिश्नर ने स्वॉट टीम की भंग, पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर तान दी थी पिस्टल