{"_id":"67b8bd81504fc453bf0b6f69","slug":"withdrawal-of-rs-43-thousand-from-account-by-changing-debit-card-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132424-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 43 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 43 हजार रुपये
Fri, 21 Feb 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
बेवर। कस्बा में शुक्रवार की दोपहर बाईपास जीटी रोड पर स्थित एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 43 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद युवक को जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव बोझी निवासी उमा शंकर शुक्रवार की दोपहर कस्बा बेवर में बाईपास जीटी रोड पर स्थित एटीएम सेंटर से रुपये निकालने के लिए आया था। जब वह अंदर गया तो वहां पहले से एक युवक मौजूद था। जब उसने रुपये निकालने के लिए कार्ड लगाया तो रुपये नहीं निकले। इस बीच एक और युवक अंदर आ गया।
एटीएम में खराबी बताते हुए उमा शंकर का कार्ड बदल लिया। उमा शंकर दूसरे एटीएम से रुपये निकालने की बात कह कर चला गया। कुछ दूर पहुंचा ही था, तभी मोबाइल पर खाते से 43 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। वह तुरंत ही वापस एटीएम सेंटर पहुंचा तो वहां से दोनों युवक गायब थे। उसके पास जो कार्ड था, वह बदला हुआ था। ठगी का शिकार हुए युवक ने थाने पहुंच कर साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। संवाद